फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर भड़के पूर्व भाजपा नेता, कहा-भरोसा कायम रखने में नाकाम हुई है सरकार

Thu, 28 Jun 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arun Shourie
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल स्ट्राइक कहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने एक बार फिर मौजूदा मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शौरी ने सरकार की विश्वसनीयता और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाएं हैं। 
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप अटलजी  के समय और लोगों को याद कीजिए।  अगर उनके शासनकाल में सर्जिकल स्ट्राइक हुई होती तो वह आंखें खोल कर चमकती आंखों से पूछते-क्या सचमुच ऐसी कोई स्ट्राइक हुई है। लेकिन आज की सरकार की विश्वसनीयता इतनी गिर चुकी है कि उन्हें अपनी कार्रवाई के लिए वीडियो सबूत के तौर पर दिखाना पड़ता है। 

शौरी ने आगे कहा कि मुझे सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने पर कभी शक नहीं रहा है। लेकिन इस पूरे मामले का उपयोग प्रोपगैंडा के तौर पर किए जाना हास्यास्पद है। और उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रचार से मोदी अपने 56 इंच के सीने की वकालत करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब देने का हवाला जनता को देते हैं जो सरासर गलत है। एक प्रधानमंत्री का इस तरह से अपने मुंह से खुद की तारीफ करना उचित नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें