फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mimi Chakraborty: पूर्व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती की ED के सामने पेशी, सट्टेबाजी एप पीएमएलए मामले में पूछताछ

Mon, 15 Sep 2025 11:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (31) को मंगलवार को इस मामले में ईडी ने गवाही देने के लिए कहा है। रौतेला 1xBet की भारतीय राजदूत हैं। आने वाले दिनों में जांच एजेंसी की ओर से और भी खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
Mimi Chakraborty - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती सोमवार को ईडी के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने बताया कि मिमी से एक कथित अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ की गई। 36 साल की मिमी का बयान 1xBet नाम के एक अवैध सट्टेबाजी एप से संबंधित एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया। पूर्व सांसद और अभिनेत्री का कुछ विज्ञापनों और वित्तीय लेनदेन के जरिए इस एप से संबंध माना जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ के दौरान इस एप से उनके संबंधों को समझना चाहता है।

विज्ञापन


एजेंसी अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी मात्रा में कर चोरी करने का आरोप है। इस मामले में संघीय जांच एजेंसी पहले भी पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ कर चुकी है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (31) को मंगलवार को इस मामले में ईडी ने गवाही देने के लिए कहा है। रौतेला 1xBet की भारतीय राजदूत हैं।

कंपनी की दलील
कंपनी के मुताबिक, 1xBet एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाज है, जो सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों से कार्यरत है। ब्रांड के ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट और एप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


और भी खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों से पूछताछ किए जाने की उम्मीद
आने वाले दिनों में जांच एजेंसी की ओर से और भी खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों से पूछताछ किए जाने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी एप बाजार का मूल्य 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक
बाजार विश्लेषण फर्मों और जांच एजेंसियों के अनुमान के अनुसार, ऐसे विभिन्न ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्स के लगभग 22 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से आधे (लगभग 11 करोड़) नियमित उपयोगकर्ता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी एप बाजार का मूल्य 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है और यह 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जुआ प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने के लिए 1,524 आदेश जारी किए
सरकार ने हाल ही में संसद को बताया था कि उसने 2022 से जून 2025 तक ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने के लिए 1,524 आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें