टीडीपी के पूर्व मंत्री राजेंद्र भाजपा में हुए शामिल
- फोटो : ANI
तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई. राजेंद्र ने भाजपा का दामन थाम लिया । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल से बाहर करने के बाद राजेंद्र पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया । आज दिल्ली के भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी कृष्ण रेड्डी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजेंद्र के अलावा टीआरएस के कुछ और नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
मंत्रिमंडल से सरकार ने किया था बाहर
टीआरएस के पूर्व मंत्री राजेंद्र ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया । कुछ दिनों पहले उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेंद्र सत्तारूढ़ टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीधा अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र देना चाहता था लेकिन मैं उनसे मिल नहीं पाया, तो इन परिस्थितियों में मुझे विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा।’’ इस्तीफा देने से पहले राजेंद्र ने पत्रकारों से कहा कि उनके कई शुभचिंतकों ने उन्हें इस्तीफा द देने की सलाह दी लेकिन वह अपने निर्वाचन क्षेत्र और तेलंगाना के लोगों के आत्म सम्मान की खातिर ऐसा कर रहे हैं। राजेंद्र को उन शिकायतों के बाद पिछले महीने मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था कि उनके परिवार के सदस्यों के मालिकाना हक वाली कंपनियों ने राज्य में जमीनों पर कब्जा किया हुआ है।
नागार्जुन सागर में भाजपा जमानत तक नहीं बचा सकी: ओवैसी
उधर, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि राज्य में भाजपा नागार्जुन सागर के उपचुनाव में जमानत तक नहीं बचा सकी है। वहीं हैदराबाद, रंगारेड्डी व महबूबनगर में वह एमएलसी चुनाव हार चुकी है। वहीं नलगोंडा, वारंगल व खम्माम में स्नातकों के एमएलसी चुनाव में वह चौथे नंबर पर रही है। यदि आप इसे अच्छे संकेत मानते हैं, तो आप इसे खो चुके हैं।