फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन को कल दी जाएगी अंतिम विदाई, जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

Mon, 05 Sep 2022 11:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जिस कार में सायरस मिस्त्री सवार थे, उसे एक महिला चला रही थी। उनकी पहचान जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनायता पंडोल के रूप में हुई है। कार में उनके साथ पति डेरियस पंडोल भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन
Cyrus mistry - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए उद्योगपति व टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे  मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार वरली शवदाहगृह में कल पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। वरली शवदाह गृह 2015 में खुला था। तभी से मुंबई के ज्यादातर पारसी समुदाय के लोग अपने दिवंगत परिजनों को 'टावर ऑफ साइलेंस' के ऊपर रखने के बजाय उनका दाह संस्कार करने को तरजीह दे रहे हैं। इस बीच जर्मन लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज की एक टीम ने सोमवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार सुबह डॉक्टरों ने मिस्त्री का पोस्टमार्टम किया। कार दुर्घटना में मृतक साइरस मिस्त्री व जहांगरी पंडोल का शव सोमवार को जेजे अस्पताल लाया गया था। अधिकारियों ने बताया, दोनों शवों को मुर्दाघर में रखा गया है। वहीं इस हादसे में घायल दो अन्य लोगों को मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला चला रही थी कार 
जिस कार में सायरस मिस्त्री सवार थे, उसे एक महिला चला रही थी। उनकी पहचान जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनायता पंडोल के रूप में हुई है। कार में उनके साथ पति डेरियस पंडोल भी बैठे हुए थे। पीछे की सीट पर सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल बैठे हुए थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई।  
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी। 

2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया
मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें