फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की हालत नाजुक, समर्थकों का अस्पताल के बाहर लगा तांता

Tue, 07 Aug 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
m karunanidhi
विज्ञापन
द्रमुक नेता कनिमोझी चेन्नई के कौवेरी अस्पताल के बाहर इकट्ठे हुए लोगों से मिलते हैं जहां उनके पिता और पूर्व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि इलाज कर रहे हैं। अस्पताल ने कल अपनी चिकित्सा स्थिति में गिरावट दर्ज की।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की हालत अचानक फिर से बिगड़ गई है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सुचारु रखना लगातार चुनौती बनी हुई है।

वहीं उनके समर्थकों का कावेरी अस्पताल के बाहर तांता लगा हुआ है। समर्थकों का रो-रोकर बुला हाल है। लोग अस्पताल के बाहर उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांग रहे हैं। द्रमुक नेता और उनकी बेटी कनिमोझी इन समर्थकों से मिलने पहुंची हैं। दूसरी तरफ भीड़ को देखते हुए कोई घटना न घटे इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

 



बता दें कि कावेरी अस्पताल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया है कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय करुणानिधि लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनका गहन उपचार चल रहा है और अगले 24 घंटों में इसका असर पता चलेगा। करुणानिधि को उम्र संबंधी बीमारी के कारण 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें