फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति की जमानत पर आज आएगा फैसला, सामूहिक दुष्कर्म मामले में हैं आरोपी

Thu, 15 Oct 2020 07:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट आज तय करेगा कि महिला एवं उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी व यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को अंतरिम जमानत देना सही है या नहीं। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।  

विज्ञापन


दरअसल, प्रजापति को दो महीने के लिए अंतरिम जमानत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

21 सितंबर को जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस एम आर शाह की पीठ ने 3 सितंबर के हाईकोर्ट के उस आदेश को स्थगित कर दिया था, जिसमें गायत्री प्रजापति को चिकित्सकीय आधार पर दो महीने के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुनवाई के दौरान यूपी सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने पीठ से कहा कि प्रजापति को न्यायिक हिरासत में उचित इलाज दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें