दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स संघ (एसएसीए) ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निदेशक मंडल (बोर्ड आफ डायरेक्टर्स) के सामूहिक इस्तीफे की मांग की है। देश के खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री (डीएसएसी) नथी मथेथवा ने प्रशासन में गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप की घोषणा की है।
सीएसए पर नस्लवाद, भुगतान के मुद्दे और प्रशासन में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जिसने सरकार का ध्यान खींचा है। इससे दक्षिण अफ्रीका पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी का संविधान सरकारी हस्तक्षेप को प्रतिबंधित करता है। खिलाड़ियों की संस्था ने कहा कि आईसीसी से प्रतिबंध के डर के कारण भी इस्तीफे की मांग की गई है जो काफी करीब से सदस्यों की कार्यशैली पर नजर रख रहा है।