योगी आदित्यनाथ के साथ संतोष दास सतुआ बाबा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेपाल के शाही परिवार से भी संबंध रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ और उनके गोरखनाथ मठ के हिंदू बहुसंख्यक नेपाल और वहां के शाही परिवार के साथ विशेष संबंध दिखते रहे हैं।
अखबार के मुताबिक, जब पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने नेपाल में पिछले साल अक्टूबर में 'विराट हिंदू महासम्मेलन' का आयोजन किया था, तो आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया था। बता दें कि गोरखनाथ मठ दो मंदिरों का संचालन करता है- एक मंदिर नेपाल में है और दूसरा मंदिर गोरखपुर में। गोरखनाथ मठ में गुरु गोरक्षनाथ की समाधि भी है।
आदित्यनाथ ने 2015 में नेपाल सरकार के उस कदम की आलोचना की थी जिसमें नेपाल को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित करने की बात कही गई थी । उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी, लेकिन दिल्ली में उनकी मांग को अनसुना कर दिया।
नेपाल में एक पूर्व भारतीय दूत ने ईटी को बताया कि यह देखना बाकी रहेगा कि क्या केंद्र सरकार योगी के सीएम बनने के बाद नेपाल को लेकर अपना रुख बदलती है। बता दें कि नेपाल के पूर्व शाही परिवार गोरखा हैं जो अपने गुरु गोरखनाथ को मानते हैं।