रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक पूर्व अधिकारी जीबीएस सिंधू ने अपनी किताब में खालिस्तान की साजिश का खुलासा किया है। उन्होंने ‘द खालिस्तान कॉन्सिपिरेसी’ में यह बताया कि किस तरह से खालिस्तान समर्थक भावनाओं और सिख उग्रवाद को जानबूझकर बढ़ावा दिया गया और फिर राजनीतिक रूप से फायदा लेने के लिए इसे कुचला गया। हॉर्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित यह किताब 24 अक्तूबर को जारी होगी।