फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद बैष्णब चरण परिडा का 77 साल की उम्र में निधन

Thu, 22 Nov 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
बैषनब चरण परिडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद बैषनब चरण परिडा का आज भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। परिडा कैंसर से ग्रस्त थे और उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। वह एक जाने-माने राजनीतिक, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता थे। परिडा उड़ीसा आधिकारिक भाषा अधिनियम, 1954 को लाने के लिए लड़ रहे थे। वरिष्ठ नेता को जुलाई 2010 में राज्यसभा भेजा गया था। उनका कार्यकाल 1 जुलाई, 2016 को खत्म हुआ था। 

विज्ञापन


परिडा का जन्म जयपुर में साल 1941 में हुआ था। वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के साल 1960 से 1992 तक सदस्य रहे थे। कुछ भिन्नताओं की वजह से उन्होंने सीपीआई छोड़ दी थी। साल 1993 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 1998 तक वह कांग्रेस में थे। इसके बाद राज्य इकाई के नेतृत्व से भिन्नताओं की वजह से उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया और 1999 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। साल 2008 में उन्होंने समाजवादी से भी इस्तीफा दे दिया और इसी साल बीजू जनता दल में शामिल हो गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें