फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी के निधन की अफवाह, बेटे ने बताया- वह बिल्कुल ठीक हैं..

Tue, 01 Sep 2020 12:11 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ameen sayani - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी के निधन की अफवाह सोमवार को सोशल मीडिया पर फैल गई। इसके साथ ही लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। हालांकि सयानी के बेटे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने पिता के ठीक होने की जानकारी दी, जिसके बाद अफवाह पर विराम लग सका।

विज्ञापन


रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी को रेडियो सीलोन और बिनाका गीतमाला के प्रस्तोता के तौर पर हम सभी जानते हैं। ऐसे में उनके निधन की झूठी खबर रेडियो श्रोताओं के लिए किसी आघात से कम नहीं थी। हालांकि यह पूरी तरह से अफवाह निकली।

सयानी के बेटे राजिल सयानी ने फेसबुक पर की गई एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता पूरी तरह से ठीक हैं और 31 अगस्त 2020 की रात 10 बजे टीवी देख रहे थे। उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया कि अमीन सयानी बीती 16 मार्च से घर से बाहर नहीं गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें