फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोती-कुर्ता और हॉकी के शौकीन हैं अटल बिहारी वाजपेयी, जानिए उन्हें और क्या-क्या हैं पसंद

Thu, 16 Aug 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 93 वर्षीय वाजपेयी को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल में नेताओं का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी अपनी विशुद्ध राजनीति के लिए जाने जाते हैं। देश को परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्र बनाने वाले अटल बिहारी का जीवन निर्विवाद रहा है, उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा है। अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा कुछ साल पहले दी गई एक महत्वपूर्ण टिप्पणी है, जो देश के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाती है। उन्होंने कहा था 'भारत को लेकर मेरी एक दृष्टि है- ऐसा भारत जो भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो।' 

एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपनी व्यक्तिगत पसंद भी बताई थी, जिसमें पसंदीदा भोजन, पसंदीदा फिल्म, खेल और पसंदीदा गीत समेत उनकी सारी पसंदीदा चीजें शामिल हैं। अपने साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि उनके जीवन का सबसे बेहतरीन पल वो था जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में हिंदी में भाषण दिया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उनके जीवन का सबसे दुखदायी पल वो था जब उनके पिता की मृत्यु हुई थी। आइए जानते हैं अटल बिहारी को क्या-क्या पसंद हैं....


धोती-कुर्ता के शौकीन हैं वाजपेयी 

एक समय में भारतीय संस्कृति की शान रही धोती-कुर्ता अटल बिहारी की पसंदीदा पोशाक है। हालांकि वो कभी-कभी पठान सूट भी पहनना पसंद करते हैं। 

उनके सबसे करीबी मित्रों की बात करें तो उन्हें लालकृष्ण आडवाणी सबसे अधिक प्रिय हैं। इसके अलावा भैरो सिंह शेखावत, एनएम घटाटे, जशवंत सिंह और डॉ. मुकुंद मोदी भी उनके करीबी मित्रों में शामिल हैं। 

विज्ञापन


मनाली की वादियों में घूमना बेहद पसंद 

अटल बिहारी वाजपेयी को मनाली की वादियां बेहद पसंद हैं। उनकी तीन पसंदीदा जगहें हैं, जिसमें मनाली, अल्मोड़ा और माउंट आबू शामिल है। वहीं, उन्हें खाने में मछली, चाइनीज, खिचड़ी, खीर और मालपुआ सबसे अधिक प्रिय हैं।

विज्ञापन

'कभी-कभी मेरे दिल में...' गाना उन्हें सबसे अधिक प्रिय 

अटल बिहारी वाजपेयी की पसंदीदा गीतों में कभी-कभी फिल्म का गाना 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' और एसडी बर्मन की आवाज में गाया गाना 'ओरे मांझी' शामिल है। उनके पसंदीदा गायकों में लता मंगेशकर, भीमसेन जोशी, मुकेश और मोहम्मद रफी शामिल हैं। इसके अलावा अमजद अली खान का सरोद वादन और हरि प्रसाद चौरसिया की बांसुरी बेहद पसंद हैं। वो खाली समय में इन्हें ही सुना करते हैं। 

दिलीप कुमार की 'देवदास' के दिवाने हैं वाजपेयी 

दिलीप कुमार और वैजन्ती माला अभिनीत फिल्म देवदास (1955) उनकी सबसे प्रिय फिल्मों में शामिल है। इसके अलावा बंदिनी और तीसरी कसम जैसी फिल्में भी उन्हें बेहद पसंद हैं। वहीं, अंग्रेजी फिल्मों में ब्रिज ओवर रिवर क्वाय, बोर्न फ्री और गांधी उनकी पसंदीदा हैं। 

वाजपेयी का पसंदीदा खेल है हॉकी 

अटल बिहारी वाजपेयी का पसंदीदा खेल हॉकी है। इसके अलावा उन्हें फुटबॉल भी बेहद पसंद है। चूंकि अटल बिहारी वाजपेयी एक बेहतरीन कवि हैं, इस लिहाज से उन्हें सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, बाल कृष्ण शर्मा नवीन, जगन्ना प्रसाद मिलिंद और फैज मोहम्मद फैज जैसे कवि उनके पसंदीदा कवियों में से एक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें