पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में रूटीन चेकअप के लिए लाए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का हाल जानने के लिए देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 50 मिनट तक पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि वाजपेयी को सोमवार दोहपर एम्स लाया गया था जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
रात करीब 9 बजे जारी हुई मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि उनके टेस्ट से जुड़ी सभी रिपोर्टें नॉर्मल हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें डायलिसिस हुआ है बुखार नहीं। इसके साथ ही उनके यूरिन में संक्रमण है।
हाल-चाल जानने एम्स पहुंचे राहुल गांधी
वाजपेयी का हाल जानने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं। एम्स पहुंचने वालों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अन्य पार्टी के अन्य नेता भी पहुंचे। वाजपेयी का इलाज कर रहे डाक्टरों की टीम ने प्रधानमंत्री को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक ओर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंक रहे थे वहीं इसी बीच जैसे ही उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किए जाने की सूचना मिली शाम को उन्हें देखने पहुंच गए। राहुल शाम को एम्स पहुंचे और वाजपेयी के इलाज में शामिल डाक्टरों से उनका हाल जाना। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने एम्स पहुंचे।