फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में हुए शामिल

Mon, 05 Jul 2021 04:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में हुए शामिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।  कोलकाता के तृणमूल भवन में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और टीएमसी के प्रदेश महासचिव एवं मंत्री पार्थ चटर्जी उपस्थित थे।

विज्ञापन


टीएमसी में शामिल होने के बाद अभिजीत ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से भाजपा की हालिया सांप्रदायिक लहर को रोका, मुझे विश्वास है कि भविष्य में वह दूसरों के समर्थन से पूरे देश में ऐसा ही कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए मेरे पास अब कोई पद नहीं है और न ही मुझे तुरंत कुछ मिलने वाला है।




बता दें कि नौ जून को अभिजीत मुखर्जी टीएमसी जिलाध्यक्ष और जंगीपुर सांसद समेत कई नेताओं से जंगीपुर स्थित अपने आवास पर मिले थे। इस बैठक में टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान, जिलाध्यक्ष अबू ताहिर, विधायक इमानी विश्वास, दो मंत्री अखरुज्जमां और सबीना यास्मीन समेत कई लोग शामिल थे। इसके बाद ही  मुखर्जी के टीएमसी में जाने की अटकलें तेज हो गई थी।
विज्ञापन


हालांकि अभिजीत मुखर्जी ने इसे खारिज कर दिया था और कहा था कि ये लोग मेरे पिता जी के अच्छे मित्र हैं और उनके आवास पर चाय के लिए आए थे। बता दें कि अभिजीत मुखर्जी जंगीपुर से सांसद रह चुके हैं और ममता बनर्जी के साथ उनके काफी अच्छे संबंध बताए जाते हैं।

अभिजीत मुखर्जी ने वर्ष 2012 और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर बंगाल के जंगीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। साल 2019 में भी उन्हें इसी सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें