फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा का निधन

Sat, 15 Aug 2020 03:39 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विमला शर्मा के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी श्रीमती विमला शर्मा जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।'

विज्ञापन

 
वहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को एक संदेश में कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती विमला शर्मा जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को आशीर्वाद प्रदान करें।'

हाल ही में जून के महीने में 93 वर्षीय विमला शर्मा ने कोरोना को मात दी थीं। छह जून को उऩकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि डॉ शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति थे और जुलाई 1992 से 1997 तक इस पद पर रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे भारत के आठवें उपराष्ट्रपति और 3 सितंबर 1987 से 24 जुलाई 1992 तक राज्य सभा के पदेन अध्यक्ष भी रहे थे। बता दें कि डॉ शर्मा का दिसंबर 1999 में निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें