फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की जयंती: 'पापा आप दिल में हैं...' राहुल ने साझा किया भावुक वीडियो, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 20 Aug 2022 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।"
विज्ञापन
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे व अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने अपने पिता को खास तरीके से याद किया। उन्होंने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो साझा किया और लिखा, "पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।"

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें