फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM 2nd ODI Live Streaming: भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, जानें कहां देखें दूसरा मैच

Sat, 20 Aug 2022 08:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

भारतीय टीम अगर यह मैच जीत लेती है तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। टीम इंडिया ने गुरुवार को पहला वनडे 10 विकेट से अपने नाम कर लिया था। शिखर धवन और शुभमन गिल ने नाबाद 192 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाबवा और भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (20 अगस्त) को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने गुरुवार को पहला वनडे 10 विकेट से अपने नाम कर लिया था। शिखर धवन और शुभमन गिल ने नाबाद 192 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई थी। अब दूसरे वनडे में टीम इंडिया की नजर एक और जीत पर होगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम अगर यह मैच जीत लेती है तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। इस मैच में कप्तान केएल राहुल पर सबकी नजरें रहेंगी। राहुल आईपीएल के बाद से चोट के कारण पेशेवर क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। उन्हें एशिया कप टीम में चुना गया है। ऐसे में कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण चाहेंगे कि राहुल को एशिया कप से बल्लेबाजी का मौका मिल सके। इससे उन्हें लय में लौटने का अवसर मिल सकेगा। 

आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अगस्त यानी शनिवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे के सुपर स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के मैच में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे से खेला जाएगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी नेटवर्क ग्रुप के पास हैं। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में अलग-अलग भाषाओं में यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


फ्री में कैसे देखें मैच
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं। इसके अलावा जियो टीवी पर भी यह मैच मुफ्त में देखा जा सकता है। जियो टीवी में आप सोनी के सभी चैनल मुफ्त में देख सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें