फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और प्रियंका ने दी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

Sat, 31 Oct 2020 09:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

विज्ञापन


वहीं, प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचीं। जहां उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी को उनकी 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। आज ही के दिन 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
 

इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में दोबारा वह इस पद पर पहुंचीं। वह वर्ष 1959 से 1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें