फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती आज: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बेटे नीरज शेखर ने जताया आभार

Fri, 17 Apr 2026 11:20 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती पर उनके बेटे नीरज शेखर ने प्रधानमंत्री मोदी और जनता का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति का अधिकार बताते हुए इसका समर्थन किया।
विज्ञापन
नीरज शेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके बेटे और सांसद नीरज शेखर ने देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता को याद करने के लिए वह सबके शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए नीरज शेखर ने कहा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे पिता का बहुत सम्मान करते हैं। मैं उन सभी का आभारी हूँ जिन्होंने आज उन्हें याद किया। वे उन्हें एक सच्चे 'जन नायक' मानते हैं। मैं युवाओं से भी आग्रह करूंगा कि वे ऐसे नेता के बारे में पढ़ें और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करें।'

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने उन्हें साहस और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित एक बड़ा जननेता बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साल उनकी 100वीं जयंती की शुरुआत है। यह समय एक समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत के उनके सपने को पूरा करने के संकल्प को दोहराने का है।
विज्ञापन



इस दौरान नीरज शेखर ने महिला आरक्षण बिल पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को राजनीति में ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने साफ कर दिया है कि वे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति का अधिकार है और उन्हें यह हक मिलना ही चाहिए।

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill: 'बिल पास नहीं हुआ तो 2029 में मतदाता देंगी जवाब', महिला आरक्षण पर बोलीं किरण बेदी

वहीं, लोकसभा में शुक्रवार को तीन प्रमुख विधेयकों पर शुक्रवार को मतदान होना निर्धारित है। इन विधेयकों का उद्देश्य महिला आरक्षण कानून में संशोधन करना और एक परिसीमन आयोग का गठन करना है। गुरुवार को 'संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026' को सदन में पेश करने की मंजूरी मिल गई। इस विधेयक का उद्देश्य महिलाओं के लिए आरक्षण को सक्षम बनाना और परिसीमन की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।
विज्ञापन


कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण और परिसीमन की प्रक्रिया के तहत सभी राज्यों में लोकसभा की सीटें 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएंगी। अगर यह बिल पास हो जाता है, तो कई राज्यों में सीटों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। नए प्रस्ताव के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सीटें बढ़कर 120 हो सकती हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल में 63, तमिलनाडु में 59, गुजरात में 39 और केरल में सीटों की संख्या बढ़कर 30 होने की उम्मीद है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें