फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार ने सरकारी सुविधाएं लेने से किया इंकार, पीएमओ को लिखा पत्र

Fri, 23 Nov 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गमगीन माहौल - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार ने सरकार की और से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को लेने से इंकार किया है। परिवार का कहना है कि वह अपना खर्च उठाने में सक्षम हैं। इसलिए उसे सरकारी सुविधाओं की जरूरत नहीं है। साथ ही कहा कि वह सुविधाएं लेकर सरकारी खजाने पर भार नहीं डालना चाहते हैं।   
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वाजपेयी के परिजनों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि वाजपेयी के परिवार में उनकी दत्तक पुत्री नमिता, दामाद रंजन भट्टाचार्य और पौत्री निहारिका व अन्य सदस्य शामिल हैं। यह परिवार वाजपेयी के साथ ही दिल्ली के लुटियंस जोन में कृष्ण मेनन मार्ग पर सरकारी आवास में ही रहता है। हालांकि अब परिवार ने इस घर को छोड़ने का फैसला लिया है।  

मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिवार को सरकार की और से कई प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं। जिसमें एसपीजी सुरक्षा भी शामिल है। आजीवन सुरक्षा का प्रावधान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने ही किया था। इसके लिए एसपीजी कानून में संसोधन भी किया गया था।    
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्रियों को आजीवन मुफ्त आवास और एसपीजी की सुविधा के साथ साथ मुफ्त चिकित्सा, सरकारी स्टाफ, घरेलू विमान टिकटें और ट्रेन से मुफ्त यात्रा शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें