फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय विश्व युद्ध में भाग ले चुके पूर्व नेवी अफसर वाइस एडमिरल जॉन थॉमस गोसलिन परेरा का निधन

Tue, 17 Nov 2020 05:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
नौसेना के पूर्व अधिकारी वाइस एडमिरल जॉन थॉमस गोसलिन परेरा - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के पूर्व अफसर वाइस एडमिरल जॉन थॉमस गोसलिन परेरा का सोमवार को 97 साल की उम्र में निधन हो गया। परेरा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लिया था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वाइस एडमिरल आईसी राव (सेवानिवृत्त) ने बताया कि परेरा का दक्षिण मुंबई में नौसेना के अस्पताल आईएनएसएच अश्विनी में सोमवार तड़के निधन हो गया।

विज्ञापन


परेरा 1979 में सेवानिवृत्त होने के बाद रायगढ़ जिले से सटे तटीय शहर उरण में बस गए थे। 1923 में केरल के कन्नूर जिले में जन्मे परेरा 1 मई 1944 को रॉयल नेवी में शामिल हुए थे। परेरा के परिवार में उनका बेटा माइकल परेरा (71) और बेटी जेनिफर (67) हैं।

राव के मुताबिक, परेरा नौसेना के उन अंतिम जीवित अधिकारियों में से एक थे, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सेवा में रहे थे। उन्होंने 1958 में युद्धक पोत आईएनएस दिल्ली पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। नौसेना के साथियों के बीच जेटीजी नाम से मशहूर परेरा 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (तकनीक) थे। युद्ध के दौरान उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें