पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि हमें तानाजी सावंत ने सूचना दी थी कि दो लोग उनके बेटे ऋषिराज सावंत को जबरन दो लोग बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में ले गए। हमने अपहरण का मामला दर्ज किया है। फ्लाइट को लेकर डीजीसीए से संपर्क किया गया है। इसे डायवर्ट कराया गया। फ्लाइट पुणे उतर चुकी है।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत का बेटा पुणे हवाई अड्डे से लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। वहीं पूर्व मंत्री ने दावा किया उनके बेटे को दो लोग जबरन बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में ले गए। पूर्व मंत्री के बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन तलाश शुरू कर दी गई। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि फ्लाइट को लेकर डीजीसीए से संपर्क किया गया है। इसे डायवर्ट कराया गया। फ्लाइट पुणे उतर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने बताया कि हमें तानाजी सावंत ने सूचना दी थी कि दो लोग उनके बेटे ऋषिराज सावंत को जबरन दो लोग बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में ले गए। हमने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुणे पुलिस कंट्रोल रूम में शाम चार बजे कॉल आया। इसमें कहा गया कि शिवसेना नेता तानाजी सावंत के 32 वर्षीय बेटे ऋषिराज सावंत का दो लोगों ने अपहरण कर लिया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन शर्मा ने बताया कि हमें जानकारी दी गई थी कि ऋषिराज हवाई अड्डे से विमान में सवार हो गया है। अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
बाद में बोले पूर्व मंत्री अपहरण नहीं दोस्तों के साथ गया
अपहरण का दावा करने के बाद पूर्व मंत्री तानाजी सावंत पुणे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटा अपने दोस्तों के साथ गया था, उसका अपहरण नहीं हुआ। सावंत ने कहा कि हम सिर्फ इसलिए चिंतित हैं क्योंकि वह मुझे या मेरे बड़े बेटे को बताए बिना हवाई अड्डे के लिए निकल गया। शिवसेना नेता ने कहा कि जब मुझे पता लगा कि बेटा किसी और की कार से हवाई अड्डे के लिए निकल गया है तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुणे के पुलिस आयुक्त ने बताया कि ऋषिराज सावंत को लेकर विमान पुणे हवाई अड्डे पर उतरा है।