फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पूर्व मंत्री बच्चू कडू उठाएंगे शिवसेना का धनुष-बाण, विधान परिषद चुनाव के लिए करेंगे नामांकन

Thu, 30 Apr 2026 12:13 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बच्चू कडू शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। वह आज विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक बच्चू कडू - फोटो : @RealBacchuKadu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पक्ष के प्रमुख बच्चू कडू ने गुरुवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होंगे। इसके साथ ही आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित नौ परिषद सदस्य 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विधायक मंडल की नौ सीटों के लिए मतदान और परिषद की एक सीट पर उपचुनाव 12 मई को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार को दोपहर 3 बजे है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Caste Census: 'जातीय सर्वे को टालना चाहते हैं पीएम मोदी', जानिए कांग्रेस क्यों लगा रही सरकार पर ये बड़ा आरोप


किसानों, कृषि मजदूरों और दिव्यांगों की मुद्दों पर की बात 
यहां पत्रकारों से बात करते हुए कडू ने कहा कि उन्होंने बुधवार देर रात उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों, कृषि मजदूरों और दिव्यांगों की कठिनाइयों के संबंध में अपनी मांगें उनके सामने रखीं। इस पर उन्होंने (शिंदे ने) मेरे उद्देश्यों के लिए समर्थन का आश्वासन दिया, इसलिए मैंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है। मैं एमएलसी चुनाव में शिवसेना उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करूंगा।'

विज्ञापन


अंतराल के बाद कर रहा वापसी- पूर्व मंत्री
कडू ने कहा 'मैं 2024 का चुनाव हार गया, लेकिन फिर भी मैं किसानों के कर्ज में राहत देने की अपनी मांग को राज्य सरकार से स्वीकृत करवाने में कामयाब रहा। सरकार ने राज्य में दिव्यांग लोगों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मेरी मांग को भी स्वीकार कर लिया। यह बताते हुए कि उनकी राजनीतिक यात्रा शिवसेना से शुरू हुई थी। कडू ने कहा कि उनकी वापसी को अपरिचित नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'मैं पार्टी के लिए नया नहीं हूं।  मैं एक अंतराल के बाद वापसी कर रहा हूं।'

यह भी पढ़ें- आई पैक निदेशक विनेश चंदेल को राहत: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दी जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला


कडू ने 1999 में तत्कालीन अविभाजित शिवसेना छोड़ दी थी और विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में प्रहार जनशक्ति पक्ष की स्थापना की थी। सत्तारूढ़ महायुति सहयोगियों में से भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को नामांकित किया है - प्रमोद जठार, सुनील विनायक कर्जतकर, माधवी नाइक, संजय नत्थूजी भेंडे और विवेक बिपिंदादा कोल्हे। इसने कांग्रेस एमएलसी के रूप में उनके इस्तीफे के कारण आवश्यक एक सीट पर उपचुनाव के लिए प्रदन्या राजीव सातव को भी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के पास इन सीटों में से केवल एक ही सीट जीतने का मौका है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेता अंबदास दानवे उनके उम्मीदवार होंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें