महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जोशी (86) को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 86 वर्षीय शिवसेना नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।