फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पूर्व नेता प्रतिपक्ष खादेर बने विधानसभा अध्यक्ष, 2007 से मंगलौर के विधायक हैं कांग्रेस नेता

Wed, 24 May 2023 01:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक के उप्पाला में जन्मे खादेर मंगलौर विधानसभा सीट से सबसे पहले 2007 में विधायक चुने गए थे। खादेर सिद्धारमैया की पहली सरकार में कैबिनट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता यूटी खादर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बहुमत से जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। इसके बाद बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष भी चुन लिया गया। कर्नाटक के विधानसभा से पांच बार के विधायक और कांग्रेस नेता यूटी खादेर को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। 

जानिए, कौन है विधायक खादेर

विज्ञापन

कर्नाटक के उप्पाला में जन्मे खादेर मंगलौर विधानसभा सीट से सबसे पहले 2007 में विधायक चुने गए थे। खादेर सिद्धारमैया की पहली सरकार में कैबिनट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली है। खादेर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मंत्री, शहरी विकास और आवास मंत्री रह चुके हैं। खादेर जनवरी 2022 से मई 2023 तक विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें