केरल के पूर्व मंत्री, विधायक और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थॉमस चांडी का निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांसें ली। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
चांडी 72 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। वे कैंसर बीमारी से पीड़ित थे, उनका पिछले कुछ समय से एक निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था।
व्यवसायी से नेता बने चांडी अलप्पुजा जिले के कुट्टनाड विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। चांडी को अवैध कब्जे के आरोपों के चलते पिनराई विजयन नीत सरकार से नवंबर 2017 में केरल के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।