भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने लश्कर-ए-तैयबा को छोड़कर आए माजिद खान को प्रशिक्षित करने का प्रस्ताव किया है। कश्मीर के अनंतनाग निवासी माजिद आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले घाटी का अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी माना जाता था। मां की भावुक अपील पर उसने हाल ही में आतंकी गुट को छोड़कर सरेंडर कर दिया था।
पढ़ें- फुटबॉलर के लश्कर में शामिल होने पर बोले डीजीपी- कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण
प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी भूटिया ने प्रशिक्षण के प्रस्ताव संबंधी खत जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन को लिखा है। वह बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल चलाते हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि माजिद की खबर पढ़कर मुझे चिंता हुई और मैंने इस बारे में जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष से बात की।
पढ़ें- बाइचुंग भूटिया ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को बनाया निशाना, कह दी इतनी बड़ी बात
उन्हें माजिद को दिल्ली स्थित मेरे स्कूल में प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव किया, जिससे वह एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी बन सके। उम्मीद है कि माजिद मेरे इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेंगे।
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी इस पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह जानकर बहुत खुशी हुई कि कश्मीरी फुटबॉल खिलाड़ी माजिद ने आतंकी गुट को छोड़ दिया है।