फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी विध्वंस का विरोध करने वाले पूर्व IFS और सांसद सैय्यद शहाबुद्दीन का निधन

Sat, 04 Mar 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
सैय्यद सहाबुद्दीन
विज्ञापन
पूर्व आईएफएस और सांसद सैय्यद शहाबुद्दीन का 82 साल की उम्र में शनिवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो  लंबी बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन


अपने वक्त में शहाबुद्दीन ने बाबरी मस्जिद विध्वंस का कड़ा विरोध किया था, वो बाबरी एक्शन समिति के नेता भी थे। 1935 में झारखंड की राजधानी रांची में जन्में शहाबुद्दीन ने इंडियन फॉरन सर्विस के तहत राजनयिक के तौर पर काम करना शुरू किया।

बाद में शहाबुद्दीन राजनेता बन गए। 1979 से 1996 के दौरान वो सांसद रहे। शाह बानो केस से संबद्ध होने के मामले और बाबरी मस्जिद ढहाने का विरोध करने की वजह से वो जाने जाते रहे। शहाबुद्दीन ने राजनयिक, राजदूत और राजनेता के तौर पर काम किया। वो दक्षिण पूर्वी एशिया के ज्वॉइन्ट सेक्रेटरी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें