फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Oct 2019 07:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजन ने यह जानकारी दी। वह 82 वर्ष थे। पारिख अक्तूबर 1997 और मार्च 1998 के बीच राज्य के 13वें मुख्यमंत्री रहे। 

विज्ञापन


उस वक्त वह शंकरसिंह वाघेला द्वारा गठित राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेपी) के साथ थे, जो भाजपा से अलग हो कर बनाई गई थी। पारिख की सरकार को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। पारिख ने 1990 के दशक के मध्य में बतौर भाजपा विधायक अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह एक उद्योगपति थे और गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारिख के निधन पर शोक जताया है और कहा कि उन्होंने पूरे समर्पण के साथ गुजरात की जनता के लिए काम किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘दिलीप भाई पारिख ने उद्योग एवं लोकसेवा की दुनिया में छाप छोड़ी। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ गुजरात की जनता के लिए काम किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें