फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटक्वाइन उगाही मामले में गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक भगोड़ा घोषित

Tue, 19 Jun 2018 02:23 AM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
नलिन कोटाडिया
विज्ञापन
करोड़ों के बिटक्वाइन उगाही मामले में सेशन कोर्ट ने सोमवार को पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटाडिया को भगोड़ा घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मालूम रहे कि सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि अमरेली जिले के पुलिसकर्मियों ने उसे और उसके साथी कीरित पलाडिया को गांधीनगर से 9 फरवरी को अगवा कर लिया था। 

उन्होंने पलाडिया से 9 करोड़ मूल्य के बिटक्वाइन की उगाही भी की। हालांकि शैलेश ने बाद में पलाडिया पर भी पुलिस के साथ मिले होने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवाले भी गिरफ्तार हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शामिल पूर्व विधायक नलिन के खिलाफ वारंट जारी किया गया।मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अतिरिक्त सेशन जज पीजी तामाकुआला की कोर्ट को बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी पूर्व विधायक का सुराग नहीं लग सका है। इस पर कोर्ट ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें