फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग के सदस्य ने कहा- GST से नहीं बढ़ेगी जीडीपी, ग्रोथ की बात बकवास

Sat, 01 Jul 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार का थिंक टैंक कहे जाने वाले नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबरॉय ने जीएसटी के कारण जीडीपी की ग्रोथ में 1 से 1.5 फीसदी की बढोतरी को बकवास बताया है। एक हिंदी चैनल पर बातचीत में उन्होंने सरकार द्वारा लागू किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को 'इम्परफेक्ट जीएसटी' बताया। हालांकि उन्होंने तुरंत ही इस बात में सफाई भी दे डाली। उन्होंने कहा कि मैं वित्त मंत्री अरुण जेटली और राजस्व सचिव हसमुख अधिया की बात को गलत नहीं बता रहा। 
विज्ञापन


साथ ही देबरॉय ने कहा कि ऐसे कई देश हैं जहां जीएसटी लागू है, लेकिन उनकी जीडीपी 6 या 7 फीसदी से ज्यादा नहीं पहुंची। देश में संघीय ढांचे के कारण जीएसटी एक आदर्श रूप में नहीं लागू हो पाया है। बल्कि विभिन्न रेट्स, नए टैक्स के लिए मुसीबत साबित होंगे। 

उन्होंने कहा कि एक इम्परफेक्ट जीएसटी लागू होने के कारण मुझे ये पता नहीं कि जीडीपी पर इसका असर कैसा पड़ेगा लेकिन 1.5 फीसदी का आंकड़ा आदर्श जीएसटी के लिए था। एनसीएईआर का यह आंकड़ा 13वें वित्त कमीशन की रिपोर्ट के लिए था। हम उस जीएसटी के करीब हैं, यह बस उसकी शुरुआत है। देबरॉय से जब यह कहा गया है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा था कि जीएसटी के आने के बाद जीडीपी बूस्ट करेगी, तो उन्होंने कहा कि मैं उनकी बात को काट नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें