फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राजनयिक देवयानी खोबरागड़े बनीं राज्य मंत्री अठावले की निजी सचिव

Fri, 15 Jul 2016 02:33 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में भारत की पूर्व राजनयिक देवयानी खोबरा़गडे़ को सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले की निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआई-ए) के प्रमुख ने कहा कि देवयानी की नियुक्ति का आदेश बृहस्पतिवार को पारित किया गया है। देवयानी के पिता उत्तम खोबरागडे़ पूर्व आईएएस अधिकारी और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की गठबंधन के एक भाग आरपीआई-ए  के अध्यक्ष हैं। वे सितंबर 2014 में पार्टी में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


1999 बैच की आईएफएस अधिकारी देवयानी 12 दिसंबर 2013 को अपनी नौकरानी के वीजा आवेदन में गलत घोषणा पत्र उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार की गईं थीं। इस समय भारत में रह रहीं देवयानी को बाद में 2 लाख 50 हजार अमरीकी डॉलर बांड पर रिहा किया गया था। इस मामले से अमेरिका और भारत के बीच एक कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें