फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करकरे पर किए गए ‘शर्मनाक हमले’ से परेशान हूं: पूर्व डीजीपी ए एन रॉय

Sat, 20 Apr 2019 06:54 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा, हेमंत करकरे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एन रॉय ने शनिवार को कहा कि वह एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे के खिलाफ की गई भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की ‘शाप’ वाली टिप्पणी से व्यथित हैं। रॉय उस वक्त राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी थे जब करकरे की अगुवाई वाले आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने विस्फोट मामले की जांच की थी।

विज्ञापन


मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी ठाकुर जमानत पर बाहर हैं। वह अपने उस बयान को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि करकरे 26/11 के आतंकवादी हमले में इसलिए शहीद हुए क्योंकि जांच के दौरान प्रताड़ित किए जाने के लिए उन्होंने करकरे को शाप दिया था। रॉय ने एक बयान में कहा,

भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद से मैंने पुलिस मामलों पर कभी मीडिया से बात नहीं की। मैं अपने पूर्व आईपीएस सहयोगी दिवंगत हेमंत करकरे पर किए गए इस शर्मनाक हमले को देख कर बहुत व्यथित हूं।


रॉय ने एक बयान में कहा, 'मैं आरोपी या किसी की भी तरफ से शहीद अधिकारी के खिलाफ किए गए ऐसे किसी भी हमले की पूरी तरह निंदा करता हूं जिन्होंने मुंबई में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। यह बेहद आपत्तिजनक एवं अनैतिक है।' उन्होंने कहा कि करकरे ने 'बेहद पेशेवर ढंग’ से जांच की अगुवाई की।

विज्ञापन


राव ने कहा, 'मैं अपने अधिकारी एवं सहयोगी के पक्ष में खड़ा हूं जो खुद का बचाव करने के लिए जीवित नहीं है। मैं उस पेशेवर एवं निष्पक्ष जांच के साथ खड़ा हूं जो किसी बाहरी प्रभाव या पक्षपात के बिना की गई।' ठाकुर भाजपा की टिकट पर भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। उनकी टिप्पणी पर गुस्सा भड़कने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें