फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन और अभिनेत्री विजया शांति छोड़ सकते हैं कांग्रेस

Sun, 29 Sep 2019 04:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री विजया शांति कांग्रेस छोड़ सकते हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजहरूद्दीन चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस में जा सकते हैं तो वहीं, विजया शांति भाजपा में शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन ने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि वो टीआरएस में शामिल होंगे। बता दें कि टीआरएस की मदद से अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थे। 

पिछले दिनों अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से भी मिलने की कोशिश की थी। वहीं, अभिनेत्री शांति कांग्रेस छोड़कर वापस भाजपा में शामिल हो सकती हैं। अभिनेत्री के भाजपा में शामिल होने को लेकर उनके पति एमवी श्रीनिवास प्रसाद ने कहा है कि फिलहाल शांति शूटिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन


अभिनेत्री के पति ने कहा कि भाजपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि, भाजपा से उन्हें इस संबंध में प्रस्ताव मिला है। गौरतलब है कि अभिनेत्री शांति लंबे समय तक भाजपा से जुड़ी रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें