फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख युवक से बदसलूकी को लेकर हरभजन हुए नाराज, सीएम ममता से की शिकायत

Sat, 10 Oct 2020 01:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
harbhajan singh
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हुई सिख युवक की पगड़ी गिरने को लेकर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ट्वीट करके इस मामले पर ध्यान देने की अपील की है।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सिख युवक की पिटाई की जा रही है। साथ ही उसकी पगड़ी जमीन पर गिरती दिख रही है। कहा जा रहा है वह एक निजी सुरक्षाकर्मी है और वह भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में उसकी पगड़ी गिर गई। इसे लेकर हरभजन में सीएम ममता को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ममता जी इस मामले को देखें, ऐसा नहीं होना चाहिए था। 
 


यह वीडियो भाजपा नेता इंप्रीत सिंह बख्शी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया, इसके वायरल होने के बाद  लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की साथ ही ममता बनर्जी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पुलिस ने दी सफाई
वहीं, कोलकाता पुलिस ने सफाई दी कि सिख युवक के पास हथियार था। धक्कामुक्की के दौरान वह खुद गिरा जिससे पगड़ी गिरी। पुलिस ने कहा, हम हर समुदाय का सम्मान करते हैं। किसी का अपमान करना हमारी मंशा नहीं है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जानबूझकर पगड़ी नीचे गिराई। उधर, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताया। हादसे का शिकार बलविंदर सिंह भटिंडा के हैं और सेना से रिटायर हैं। फिलहाल एक भाजपा नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी हैं। पुलिस ने बलविंदर के पास से एक पिस्तौल भी बरामद होने का दावा किया है। 

इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा ममता सरकार पर हमलावर है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के जंगलराज की बात कही। साथ ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने कहा कहा कि भाजपा इसे लेकर राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन


  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें