फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: म्यांमार सीमा के पास पूर्व कांग्रेस विधायक की हत्या, जंगल में ले जाकर मारी गई गोली

Sat, 16 Dec 2023 11:56 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

 पुलिस के मुताबिक, प्रमुख स्थानीय नेता यमसेन माटेई म्यांमार सीमा के पास एक गांव का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उनकी हत्या की गई।  
विज्ञापन
Ex Congress MLA Shot Dead - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक युमसेन माटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, प्रमुख स्थानीय नेता युमसेन माटे म्यांमार सीमा के पास एक गांव का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उनकी हत्या की गई। कांग्रेस नेता राहो गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 56 खोंसा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक युमसेन माटे की शनिवार दोपहर करीब दो बजे भारत-म्यांमार सीमा के समीप लाजु क्षेत्र के जंगल में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लाजु थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

तिराप के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक अपने तीन सहयोगियों के साथ गांव में थे, तभी कोई उनके पास आया और उन्हें पास के जंगल में ले गया। जंगल में किसी ने कांग्रेस नेता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर म्यांमार की ओर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने से इनकार किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि हमला करने वाले संदिग्ध उग्रवादी संगठन एनएससीएन-केवाईए से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


56वें खोंसा पश्चिम क्षेत्र से विधायक चुने गए थे माटे 
युमसेन माटे 2009 में 56वें खोंसा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने महिला और समाज कल्याण, सामाजिक न्याय और जनजातीय मामलों के विभागों के साथ संसदीय सचिव का पद संभाला। माटे 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे और इस साल की शुरुआत में उन्होंने 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें