अमित ठाकोर, गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना
- फोटो : ANI
गुजरात में कांग्रेस के विधायक रहे अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह जाला जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के अमित ठाकोर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी की विचारधारा पर विश्वास है।
बता दें कि कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह जाला ने राज्यसभा उपचुनाव के मतदान के बाद गुजरात विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
इससे कुछ महीने पहले गुजरात में कांग्रेस से नाराज चल रहे विधायक अल्पेश ठाकोर ने दावा किया था कि राज्य में कांग्रेस के 15 से ज्यादा विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस से हर कोई नाराज और असंतुष्ट है। इसके साथ ही अल्पेश ठाकोर ने कहा था कि यह मेरा फैसला और अंतरात्मा की आवाज थी कि मुझे यहां (कांग्रेस) नहीं रहना है। मुझे अपने और गरीबों के लिए सरकार की मदद से काम करना है।