फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद : असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का निधन

Mon, 19 Apr 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी।

सार

  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता बर्मन दो बार असम के मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिजनों ने कहा कि 91 वर्षीय बर्मन का निधन रविवार शाम को यहां एक निजी अस्पताल में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


असम सरकार ने बर्मन के निधन पर राज्य में तीन दिन के शोक की घोषणा की है। सरकार ने कहा है पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बर्मन दो बार असम के मुख्यमंत्री रहे।

वह पहली बार 1996 में 22 अप्रैल से 14 मई तक उस वक्त राज्य के मुख्यमंत्री बने जब तत्कालीन मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया का निधन हो गया था। दूसरी बार उन्हें 2010 में मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के दिल के ऑपरेशन के लिए मुंबई जाने के कारण मुख्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन


बर्मन दोनों की मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री रहे थे। सात बार विधायक रहे बर्मन पहली बार 1967 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। पेशे से डॉक्टर बर्मन 1958 में डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें