फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : चुनाव आयोग ने शायंतन बसु और सुजाता मडंल पर 24 घंटे का लगाया प्रतिबंध

Mon, 19 Apr 2021 02:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • यह प्रतिबंध 18 अप्रैल शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे तक के लिए लगा है।
विज्ञापन
सुजाता मंडल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में रविवार को चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता शायंतन बसु और तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा नेता शायंतन बसु ने उकसाने वाला बयान दिया था जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं, टीएमसी नेता सुजाता मंडल पर यह प्रतिबंध एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान उनके अनुसूचित जाति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर लगाया गया है। यह प्रतिबंध 18 अप्रैल शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे तक के लिए लगा है।

वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष के प्रचार करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल को शाम 7 बजे से लेकर 16 अप्रैल को शाम 7 बजे तक  के लिए प्रभावी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें