फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद पूर्व CM जगन, पूर्व मंत्री-MLA पर गंभीर आरोप; जानिए सबकुछ

Mon, 23 Jun 2025 12:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर (आंध्र प्रदेश)

सार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी को एक जानलेवा सड़क दुर्घटना में आरोपी बनाया गया है। गुंटूर एसपी सतीश कुमार ने बताया कि रेड्डी 18 जून को आत्महत्या करने वाले वाईएसआरपीसी नेता के परिवार से मिलने गए थे। इस दौरान रेड्डी के काफिले के वाहन ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में बुजुर्ग की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाईएसआरसीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी को एक जानलेवा सड़क दुर्घटना में आरोपी बनाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना कथित तौर पर तब हुई थी, जब पूर्व सीएम रेड्डी हाल ही में पलनाडु जिले के रेंटापल्ला गांव जा रहे थे। इस दौरान रेड्डी की गाड़ी के पहिये के नीचे आने से एक बुजुर्ग की जान चली गई थी। 

विज्ञापन


गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सतीश कुमार ने रविवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 18 जून को जगन मोहन रेड्डी एक साल पहले आत्महत्या करने वाले वाईएसआरसीपी नेता के परिवार के सदस्य से मिलने रेंटापल्ला गए थे। पूर्व सीएम का वाहन एतुकुरु बाईपास से गुजरा था। इस दौरान पूर्व सीएम के वाहन से टकराने के बाद बुजुर्ग सिंगैया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा, 'विभिन्न सबूतों का विश्लेषण करने के बाद, यह पाया गया कि मृतक जगन मोहन रेड्डी के वाहन के पहियों के नीचे देखा गया था।'

ये भी पढ़ें: Operation Midnight Hammer: ईरान पर US के हमले में भारतीय हवाईक्षेत्र का इस्तेमाल नहीं, भारत ने खारिज किया दावा
विज्ञापन


बुजुर्ग की पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
स्थानीय पुलिस स्टेशन में बुजुर्ग सिंगैया की पत्नी चीली लुरधु मैरी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बीएनएस की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन विजुअल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद, पुलिस ने पुष्टि की कि मृतक को काफिले में पूर्व सीएम के वाहन ने कुचल दिया था। इस पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले में धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और बीएनएस की धारा 49 (उकसाना) को शामिल किया और इसमें शामिल परिस्थितियों की जांच तेज कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: 'ऑपरेशन सिंदूर भारत के सैन्य इतिहास का निर्णायक क्षण', सेना के अफसरों को सम्मानित कर बोले राज्यपाल

अन्य आरोपियों में इन्हें किया गया शामिल
एसपी कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अन्य आरोपियों में जगन मोहन रेड्डी के ड्राइवर रमना रेड्डी, निजी सहायक के नागेश्वर रेड्डी, वरिष्ठ वाईएसआरसीपी नेता वाईवी सुब्बारेड्डी, पूर्व विधायक परनी वेंकटरमैया और पूर्व मंत्री विदादला रजनी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनके नाम आरोपियों की सूची में जोड़ दिए गए हैं और कानूनी कार्रवाई उचित प्रक्रिया और कानून के अनुसार की जाएगी। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें