लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक जेडी लक्ष्मी नारायण रविवार को जन सेना में शामिल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने विजयवाड़ा में पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण की उपस्थिति में जन सेना की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पवन कल्याण ने उनका बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि पूर्व सीबीआई जेडी लक्ष्मी नारायण ने एक संपत्ति मामले में जगनमोहन रेड्डी को गिरफ्तार किया था और उन्हें 16 महीने के लिए जेल भेज दिया था।