फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India UK Ties: 'भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता दुनिया के लिए सकारात्मक संदेश', बोले पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

Sat, 18 Oct 2025 12:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत-यूके व्यापार समझौते को वैश्विक संरक्षणवाद के बीच एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को भी मजबूत करता है। 

विज्ञापन
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने दो सीटों से जीत हासिल की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ब्रिटेन के बीच बीते महीनों में हुए व्यापार समझौते को लेकर पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया पहले से ज्यादा संरक्षणवादी हो रही है, ऐसे समय में भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता होना एक बहुत सकारात्मक संकेत देता है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को एक मीडिया संस्था के वर्ल्ड समिट के दौरान एक इंटरएक्टिव सत्र में कही।

विज्ञापन


सुनक ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि यह व्यापार समझौता हाल ही में साइन हुआ। यह वह काम है जिसकी शुरुआत मैंने की थी और मुझे खुशी है कि नई सरकार ने इसे पूरा किया। बता दें कि सुनका का ये बयान ऐसे समय में आया जब बीते महीने जुलाई में भारत और यूके के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) नाम का एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता साइन हुआ, जो दोनों देशों के पुराने और मजबूत संबंधों में एक नया अध्याय है।

ये भी पढ़ें:- Nepal: 'चुनाव कराने के बाद सरकार शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण करेगी', बोलीं पीएम सुशीला कार्की
विज्ञापन


भारत-ब्रिटेन रिश्तों की अहमियत पर जोर
सुनक ने कहा कि भारत और यूके के रिश्ते सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं हैं। इतिहास, संस्कृति, परिवार और अब अर्थव्यवस्था, इन सबके जरिए हम गहराई से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते से न सिर्फ बिजनेस बल्कि सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों को भी यह संदेश मिलता है कि दोनों देशों के रिश्ते सरकारों के लिए मायने रखते हैं।

अपने भारतीय मूल पर बात करते हुए सुनक ने कहा कि मेरी कहानी भारतीय विरासत से जुड़ी है। मेरा परिवार भारत से ईस्ट अफ्रीका होते हुए यूके आया। मैं हिंदू धर्म में पला-बढ़ा हूं। इसलिए जब मैं पहली बार सांसद बना तो मैंने भगवद गीता पर शपथ ली। डाउनिंग स्ट्रीट में, चाहे जब मैं चांसलर था या प्रधानमंत्री, मेरी मेज पर भगवान गणेश की मूर्ति हमेशा रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Afghanistan-PAK Ceasefire: कुछ घंटे में ही टूटा संघर्ष विराम, पाकिस्तान पर रिहायशी इलाकों पर हमले का आरोप

क्रिकेट प्रेम और आईपीएल का किस्सा
सुनक ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने भी उनके ब्रिटेन में चुनाव प्रचार के दौरान काफी मदद की थी। घर-घर जाकर पर्चे बांटे। उन्होंने मजाक में जोड़ा कि लेकिन सबसे अहम बात तो ये है कि उन्होंने मुझे आईपीएल टीम आरसीबी से प्यार करना सिखाया सुनक ने कहा कि इस साल आईपीएल फाइनल देखने के लिए वह अहमदाबाद भी गए थे। मैच के बाद जब मैं खिलाड़ियों से मिला तो देखा कि टीम में कई ब्रिटिश खिलाड़ी भी हैं। यह दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों का संकेत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें