फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा सांसद सोमैया ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार किया, एनसीपी नेता आह्वाड ने कहा- ट्विटर पर धमकी मिली

Wed, 08 Apr 2020 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
किरीट सौमैया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने बुधवार को दावा किया कि जब वह राज्य के आवास मंत्री और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) नेता जितेंद्र आह्वाड से जुड़े कुछ लोगों द्वारा रविवार को कथित तौर पर पीटे गए एक व्यक्ति से मिलने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


भाजपा ने इस घटना के बाद आरोप लगाया कि शिवसेनानीत राज्य सरकार पर सोमैया को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त समय है जो कि पीड़ित से मिलना चाहते थे, लेकिन उनके पास पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटै तब्लीगी जमात के सदस्यों का पता लगाने का समय नहीं है।

इस बीच पूरे मामले में नया घटनाक्रम आया जब आह्वाड ने सोशल मीडिया पर डाला गया एक संदेश साझा किया जिसमें उन्हें कथित तौर पर ‘नरेंद्र दाभोलकर’ की तरह मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन


भाजपा महाराष्ट्र के एक आधिकारिक ट्वीट में पार्टी ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र सरकार के पास नई दिल्ली के मरकज से लौटे तब्लीगी जमात के सदस्यों को खोजने का समय नहीं है लेकिन उसके पास भाजपा नेता किरीट सोमैया को गिरफ्तार करने का समय है जो एक आम आदमी की मदद करना चाहते थे।’

भाजपा ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार का पहले का बयान भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने आईटी अधिनियम, 2000 में संशोधन की जरूरत पर जोर दिया था ताकि वास्तविक गुनाहगारों को पकड़ा जा सके और धर्म, जाति या धार्मिक कट्टरपंथ के नाम पर हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ रोकथाम की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


विपक्षी दल ने कहा कि क्या शरद पवार ने अपने करीबी आह्वाड को सोशल मीडिया पर नियंत्रण करने के अपने महत्वाकांक्षी मिशन का जिम्मा सौंपा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें