फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिहार चुनाव से पहले अमित शाह ने ओवैसी के साथ की थी सीक्रेट डील'

Mon, 11 Jul 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक यतिन ओझा ने आरोप लगाया है कि बिहार चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ गुप्त समझौता किया था। यतिन ओझा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी चिठ्ठी में इस बात का दावा किया है। यह खत वेबसाइट 'जनता का रिपोर्टर' पर प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन


केजरीवाल को लिखी चिठ्ठी में ओझा ने आरोप लगाया है कि अमित शाह और असदुद्दीन ओवैसी के बीच हुए गुप्त समझौते में यह पहले से तय था कि ओवैसी की पार्टी एमआईएम बिहार के मुस्लिम बहुल इलाके में अपने उम्मीदवार उतारेगी। ओझा ने खत में लिखा है, 'यह फैसला भी किया गया था कि ओवैसी भड़काऊ बयान देंगे। इन बयानों को अमित शाह तैयार करेंगे। इससे वोटों का ध्रुवीकरण हो जाएगा।'

यतिन ओझा ने कुछ दिनों पहले भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। ओझा ने हाल ही में केजरीवाल की गुजरात यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पूरा पत्र यहां पढ़े

- फोटो : getty
यतिन ओझा के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ने अमित शाह से उनके घर पर गुप्त मुलाकात की थी। बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान ओवैसी ने बिहार चुनाव में सिर्फ वहां के मुस्लिम बहुल इलाके सीमांचल में उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, उनका कोई भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया था। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें