फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की दिनदहाड़े गुंडागर्दी, टोल लेने पर कर्मचारी को मारा थप्पड़

Sat, 17 Mar 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
विज्ञापन
जीतमल खांट
विज्ञापन

सत्ता के मद में कोई भारतीय जनता पार्टी किस कदर डूबी हुई है इसका हालिया उदाहरण राजस्थान में देखने को मिल रहा है। जहां बांसवाड़ा में पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा विधायक जीतमल खांट का गुस्सा टोल कर्मचारी पर टूट गया। वह भी इसलिए क्योंकि उसने विधायक के समर्थकों से टोल मांगा था। इस बात से नाराज विधायक ने टोल कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया है। 53 साल के जीतमल बांसवाड़ा के गढ़ी से भाजपा विधायक हैं।

विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान के एक निर्दलीय विधायक ने 7 मार्च को टोल नाके पर जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। यह तोड़फोड़ निर्दलीय विधायक के समर्थकों ने की थी। घटना बाड़मेर की के खींवसर (नागौर) के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनिवाल की थी जिन्होंने बाड़मेर में हुंकार रैली महासभा का आयोजन किया था। उनके कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ युवकों का बाड़मेर के बायतु के पास नींबानियों की ढाणी टोल नाके पर टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बोलेरो में सवार होकर जा रहे इन युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी थी। 

यह पहला मामला नहीं है जब भाजपा से संबंधित किसी नेता ने टोल प्लाजा पर किसी कार्यकर्ता को पीटा हो। कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के सैलाना से भाजपा विधायक संगीता चरेल के पति विजय चरेल ने मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक टोलकर्मी की पिटाई करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। 14 फरवरी को भाजपा विधायक के बेटे पूरण प्रकाश ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र में एक टोल कर्मचारी पर हमला किया था। यह घटना तब घटी जब बूम बैरियर उनकी कार पर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें