फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोआ बोले- नतीजा कुछ और होता, अगर अभिनंदन मिग की बजाय राफेल उड़ा रहे होते

Sun, 05 Jan 2020 08:05 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पूर्व वायुसेना प्रमुख के साथ अभिनंदन - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने राफेल विमान सौदे को लेकर उठे विवादों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के विवाद रक्षा सौदों को धीमा कर देते हैं। इससे सैन्य बलों की क्षमताओं पर असर पड़ता है।

विज्ञापन


पूर्व एयर चीफ मार्शल ने कहा कि बालाकोट हवाई हमले के बाद अगर विंग कमांडर अभिनंदन मिग 21 के बजाय राफेल उड़ा रहे होते, तो नतीजा कुछ अलग होता। आईआईटी बंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर एक अच्छा फैसला दिया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को क्लीन चिट दी थी। 

पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कहा कि जब राफेल जैसे मुद्दे उछाले जाएंगे। रक्षा खरीद प्रणाली को राजनीतिक रंग दिए जाएंगे तो पूरी प्रक्रिया पीछे छूट जाएगी। पूर्व वायुसेना प्रमुख ने इस बात का जिक्र किया कि बोफोर्स सौदा भी विवाद में रहा था, जबकि बोफोर्स तोप अच्छी रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कई एजेंसियां हैं जो शिकायतें मिलने पर सौदों की जांच करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें