फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: एपीएसएसबी की पूर्व अपर सचिव कप्टर रिंगू बर्खास्त, कैश-फॉर-जॉब घोटाला मामले में हुई कार्रवाई

Thu, 03 Nov 2022 06:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर

सार

रिंगू को विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईसी) ने 20 फरवरी, 2020 को गिरफ्तार किया था और उसे निलंबित कर दिया गया था। वरिष्ठ ग्रेड अधिकारी की बर्खास्तगी राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न तबकों के दबाव में आने के बाद हुई है।
विज्ञापन
पेमा खांडू, मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश सरकार सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसके तहत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) की पूर्व अवर सचिव और एपीपीएससी अधिकारी कप्टर रिंगू को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। फरवरी 2020 में सामने आए एपीएसएसबी कैश-फॉर-जॉब घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि अवर सचिव को व्यक्तिगत सुनवाई और लिखित स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया था। रिंगू द्वारा दिए गए लिखित स्पष्टीकरण की जांच करने पर यह पाया गया कि स्पष्टीकरण मामले से संबंधित तथ्यों के संदर्भ में संगत नहीं था।

विज्ञापन


रिंगू को विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईसी) ने 20 फरवरी, 2020 को गिरफ्तार किया था और उसे निलंबित कर दिया गया था। वरिष्ठ ग्रेड अधिकारी की बर्खास्तगी राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न तबकों के दबाव में आने के बाद हुई है, जिसमें एपीएसएसबी कैश-फॉर-जॉब घोटाले और एपीपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में भी शामिल सभी अधिकारियों के खिलाफ उचित जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें