फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सात भारतीय मछुआरों को ईरान ने किया रिहा, मछली पकड़ते वक्त भटक गए थे रास्ता

Thu, 03 Aug 2023 02:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

राज्यमंत्री ने कहा कि मछुआरों की रिहाई भारत में पदस्थ ईरानी राजदूत इराज इलाही ने दी। बुधवार को इलाही ने मुरलीधरन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बता दें, 29 जून को मुरलीधरन ने ईरान में फंसे केरल के सात मछुआरों के परिजनों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
वी मुरलीधरन - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरानी नौसैनिकों द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। मलयालम भाषा में एक पोस्ट में विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि ईरान द्वारा रिहा किए गए मछुआरों में केरल के अंचुथेंग के निवासी भी शामिल हैं।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि मछुआरों की रिहाई भारत में पदस्थ ईरानी राजदूत इराज इलाही ने दी। बुधवार को इलाही ने मुरलीधरन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बता दें, 29 जून को मुरलीधरन ने ईरान में फंसे केरल के सात मछुआरों के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किए। इन सात मछुआरों में पांच तिरुवनंतपुरम जिले के अंचुथेंगु के रहवासी हैं। जबकि, दो कोल्लम जिले के परवूर से हैं। बता दें, मछली पकड़ने के दौरान सातों मछुआरे रास्ता भटक गए थे। इसी वक्त वे ईरानी जल सीमा में घुस गए थे, जिस वजह से ईरान ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें