ब्लू व्हेल चैलेंज से निपटने के लिए सरकार और पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक लैब ने भी अपनी कमर कस ली है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने इस संबंध में पुलिस की मदद करने का बेड़ा उठाया है। अब फॉरेंसिक लैब के साइंटिस्ट पुलिस को ब्लू व्हेल चैलेंज हैंडल करने के गुर सिखाएंगे।
सुसाइड केस की वजह ब्लू व्हेल चैलेंज है या नहीं ?
मुंबई के कलिना में स्थित डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ब्लू व्हेल चैलेंज को लेकर गाइडलाइन बना रही है। खबरों के मुताबिक फॉरेंसिक साइंटिस्ट द्वारा जारी इस गाइडलाइन से पुलिस को यह पता करने में मदद मिलेगा कि सुसाइड केस की वजह ब्लू व्हेल चैलेंज है या नहीं ?
पढ़ें:- 'ब्लू व्हेल चैलेंज' के क्यूरेटर की जानकारी देने पर गुजरात सरकार देगी 1 लाख का नकद ईनाम
बिल्डिंग की छत से कूद गया था लड़का
पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक लड़का बिल्डिंग की छत से कूद गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे के पीछे ब्लू व्हेल चैलेंज को वजह बताया जा रहा था लेकिन पुलिस को इस मामले में ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा कि इस सुसाइड के पीछे ब्लू व्हेल चैलेंज है।
पढ़ें:- ब्लू व्हेल नहीं अब लूडो का क्रेज बोलेगा सिर चढ़ कर, पहली बार होगा ओपन टूर्नामेंट
अभिभावकों के लिए भी खास दिशा-निर्देश
आपको बता दें कि ब्लू व्हेल गेम के खतरे को देखते हुए हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चों पर निगाह रखें। इसके साथ ही अभिभावकों के लिए भी खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं।