इसी सोसायटी में फ्लैट से गिरे रिटायर्ड रेलवे अधिकारी विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के बाद अब यूनिटेक मामले में फोरेंसिक ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। शीर्ष अदालत ने फोरेंसिक ऑडिटर को यूनिटेक की सभी 74 कंपनियों व उनकी सहायक कंपनियों के खातों की जांच करने के लिए कहा है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर यूनिटेक के प्रमोटरों को जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया है।
न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली पीठ ने ऑडिटर को एक जनवरी 2006 से लेकर अब तक ऑडिट करने के लिए कहा है। पीठ ने ऑडिडर को यह छूट दी है कि वह यूनिटेक के निदेशकों व उनकेपरिजनों का पैन डिटेल्स ले सकते हैं। पीठ ने 13 दिसंबर तक ऑडिट की रूपरेखा बताने के लिए कहा है। साथ ही यह बताने के लिए कहा गया कि कितने समय में ऑडिट को पूरा किया जा सकता है। अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।